देवल संवाददाता, आजमगढ़। जनपद में नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिशूल की शुरुआत की है। इसके तहत पुलिस ने सामुदायिक आसूचना तंत्र विकसित करते हुए आमजन से अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी साझा करने की अपील की है। अभियान का स्लोगन ‘नजर आपकी, कार्रवाई हमारी’ रखा गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों की सहभागिता से अपराधियों के खिलाफ प्रभावी सूचना तंत्र तैयार करना है। इसके तहत ड्रग पैडलर, नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी, अवैध असलहों के निर्माण एवं बिक्री तथा अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई जा सकेगी।
कांपेंगे नशे और हथियारों के सौदागर! शुरू हुआ 'ऑपरेशन त्रिशूल', एक फोन कॉल से सलाखों के पीछे होंगे अपराधी
नवंबर 06, 2026
0
Tags
