कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अम्बेडकरनगर जनपद के 29 नवचयनित अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार का दिन नई उम्मीदों और उपलब्धियों का संदेश लेकर आया। सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक पदों पर चयनित इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना किया गया।
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वित्त विभाग के नवचयनित 1,594 सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें जनपद के चयनित अभ्यर्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
इस अवसर पर नवचयनित अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन की ओर से सभी चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
.jpeg)