कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।एनटीपीसी टांडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा विनीता सिन्हा, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सेवा तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को स्मरण किया गया। उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण का आयोजन भी किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
