देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील परिसर स्थित तहसील सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इससे पूर्व उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया। उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय लालगंज के बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों तथा उनके देश के प्रति योगदान को बच्चों को बताया। व विद्यालय के बच्चों को बिस्कुट एवं टॉफियां वितरित की। इस अवसर पर तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज, न्यायिक तहसीलदार देवानंद दूबे, नायब तहसीलदार कनक सिंह सहित तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
