देवल संवाददाता, आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना अंतर्गत अतरेठ बाजार के पास ई-रिक्शा पलटने से उसमें बैठे चार वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बालक का नाम अभय वर्मा है जो अम्बेडकर नगर के लालमनपुर गांव निवासी सनोज का पुत्र था। मृतक बच्चे का ननिहाल आजमगढ़ जिले के थाना अतरौलिया अंतर्गत पलया गांव है जहां से वह अपनी मां के साथ देउरपुर बाजर के लिए दवा कराने अपने चाचा के ई-रिक्शा से जा रहा था। तभी अतरैठ बाजार के पास एक बच्चे को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया जिसके कारण बच्चे के सिर में गहरी चोट आ गई । आनन फानन में उसे तुरंत बूढनपुर बाजार में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चार वर्षीय अजय अपने माता-पिता की इकलौती संतान था जिसके जाने से घर का चिराग बुझ गया। इस घटना से परीजनो में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्रीय लोगों के आंखे नम हो गई है।