देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र-ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के संस्थापक/अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा ए के गुप्ता (रौनियार) ने अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता (रौनियार) से रांची स्थित उनके आवास पर बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्रम, पत्रिका देकर स्वागत सम्मान किया।
बैठक में रौनियार समाज द्वारा देश के 15 राज्यों में चल रहे संगठन के सामाजिक गतिविधियों एवं समाज के उत्थान विकास हक व अधिकार, केंद्र में ओबीसी का दर्जा दिलाए जाने की मांग एवं सम्राट हेमचंद्र विकमादित्य हेमू जी के नाम राजधानी नई दिल्ली में एवं उत्तर प्रदेश में भव्य स्मारक स्थल, संग्रहालय निर्माण कार्य कराए जाने की मांग को लेकर जल्द समाज का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री गृह मंत्री मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से मिलकर मांग पत्र सौंपे जाने को लेकर वार्ता एवं चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार रौनियार ने कहा कि रौनियार समाज की गतिविधियों को बढ़ावा देने, देश के सभी रौनियार परिवार को एक मंच पर लाने का कार्य जारी है और रहेगा ताकि देश के सभी राज्यों में समाज की स्थिति मजबूत हो सके। इसके लिए सभी प्रदेशों में दौरा हो रहा है, लोग आगे आ रहे हैं, हक व अधिकार को लेकर समाज के लोग अपने राज्य जिले शहर से आवाज को बुलंद कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा ए के गुप्ता (रौनियार) ने कहा कि देश के सभी राज्यों जिलों शहरों में रौनियार समाज का कारवां तेजी से बढ़ रहा है। समाज के लोग अपने हक व अधिकार के लिए जागरूक हो गए हैं और आवाज उठा रहे हैं यह समाज के लिए बहुत बड़ा संदेश है, 7 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बड़े पैमाने पर सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित हेमू जी के विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जल्द ही प्रधानमंत्री गृहमंत्री मुख्यमंत्री से समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित हेमू जी के नाम नई दिल्ली में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उत्तर प्रदेश में भव्य स्मारक स्थल एवं संग्रहालय का निर्माण कार्य जाने की मांग करेगा ताकि देश के अन्य महापुरुषों की तरह हेमू जी का भी नाम ऐतिहासिक क्रांतिकारी योद्धा के रूप में पूरे देश में जाना जा सके। प्रधानमंत्री के मन की बात में भी प्रधानमंत्री के समक्ष इतिहासकार ने हेमू जी के बारे में प्रधानमंत्री को बताया था। समाज के सभी लोग प्रधानमंत्री गृहमंत्री मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि 7 अक्टूबर 2026 को सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के विजय दिवस क दिन हेमू जी के नाम पर ऐतिहासिक घोषणा करें ताकि देश के करोड़ों रौनियार वैश्य समाज के लोगों को भी अपने समाज के वीर योद्धा एवं महापुरुष के नाम पर गर्व हो।