देवल संवादाता,वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे और नमो घाट पर होने वाले एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने नमो घाट के साथ गंगा के अन्य घाटों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और सभी तैयारियां प्राथमिकता पर पूरी कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने प्रोजेक्ट मानचित्र के माध्यम से आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का ब्योरा भी प्रस्तुत किया।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य विशिष्ट अतिथि एयर शो में शामिल होंगे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने नमो घाट के अलावा गंगा के अन्य घाटों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही एयर शो से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर पूरी कराने के निर्देश दिए।

पर्याप्त पुलिस तैनात रहे, रूट डायवर्जन की प्रभावी योजना बनाएं: सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे और एयर शो की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि घाटों पर सिल्ट की सफाई कराई जा रही है। 300 मोबाइल टॉयलेट और 400 वाटर टैंकर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा घाटों पर तीन हजार सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन की प्रभावी योजना बनाने, पार्किंग स्थलों पर पुलिस, यातायात पुलिस और नगर निगमकर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने और सरकारी व निजी अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।