कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का जन्म दिवस ग्राम पंचायत हरदिहा के उमरी जलाल में अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा द्वारा श्रद्धा के साथ भव्य रूप में सैकड़ों धुरिया परिवार के लोगो श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा वृक्ष लगाकर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट रामलगन गोंड एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गोंड की गरिमामय उपस्थित होने से गोंड लोगों का उत्साह चरम पर था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महारानी दुर्गावती सेवा समिति के अध्यक्ष रामउदय गोंड ने किया जबकि शानदार संचालन अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार लालमणि गोंड ने किया। मालूम हो गोंड धुरिया परिवार की शान पहचान महारानी दुर्गावती के जयंती समारोह का आयोजन 5 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया था जिसमें सैकड़ों धूरिया परिवार के लोग शामिल हुए और अपनी श्रध्दा सुमन अर्पित कर वीरांगना महारानी दुर्गावती को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अदम्य शौर्य, स्वाभिमान और साहस की प्रतीक, गोंडवाना की गौरव वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की जयंती मनाते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हम सभी लोगों गोंड धुरिया परिवार का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गोंड ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा गोंड धुरिया परिवार की अनदेखी की जा रही है सभी शासनादेश को जिम्मेदार अधिकारी दरकिनार कर मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में सभी सगा समाज को संगठित होकर एक मंच एक संगठन अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के साथ रहकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ना होगा और हम अपना अधिकार लेकर ही मानेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी लालमणि गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती जी मुगलों के आगे नही झुकी मुगल बादशाह के विरुद्ध उनकी वीरता और त्याग और बलिदान को नमन करते हुए धुरिया परिवार को गर्व है। कार्यक्रम में अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के सह मीडिया प्रभारी रामू सिंह गोंड, महारानी दुर्गावती सेवा सदन धर्मार्थ ट्रस्ट संस्थाप,कंचन देवी वरिष्ठ डाक्टर अनिल कुमार गोंड,लक्ष्मीकांत गोंड, बलिराम गोंड,अमरदीप गोंड, शशाँकमणि गोंड,भेजूराम गोंड, गणेश गोंड, अमरनाथ गोंड, विनीता, ज्ञानमती, राम आशीष गोंड, विशाल गोंड, राकेश कुमार गोंड, हरिश्याम गोंड, रामबचन गोंड, भीम प्रसाद गोंड आजमगढ़ सहित सैकड़ों गोंड धुरिया परिवार के लोगों ने जयंती समारोह में बड़े उत्साह से भाग लिया और महारानी दुर्गावती को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
