कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अराजी देवारा, माझा कम्हरिया , सिद्धनाथ आदि गांवों में बढ़ा हुआ बाढ़ का पानी कम हो रहा है लेकिन ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मालूम हो विगत दिनों बाढ़ का जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी लग गया है गन्ने एवं धान की फसल डूब गयी है।हलांकि गांव की आबादी तक अभी पानी नहीं पहुंचा है लेकिन निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है वहीं कुछ जगहों पर संपर्क मार्गों के ऊपर से पानी बह रहा है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बीते 2 अक्टूबर पर गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर विद्यालय खुले हुए थें लेकिन रास्तों पर जल भराव होने के कारण विद्यालय पहुंचने में छात्र छात्राओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसके अलावा पशुओं के चारे एवं जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है । अभी तक प्रशासन की तरफ से राहत वितरण या पशुओं के चारे की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक प्रशासन की तरफ से राहत वितरण नहीं किया गया है मेडिकल कैंप भी नहीं लगा है साथ ही पशुओं के चारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने पशुओं के चारे की व्यवस्था एवं राहत वितरण , स्वच्छ पानी, एंटीवेनम , मच्छरों की रोकथाम , सार्वजनिक शौचालय की मांग की है। ग्रामीण रामधनी, जोखन, प्रकाश, दीपक, जयराम, शिवपाल,अनुज क, बनवारी, रामजीत, प्रवेश,मीना देवी, विद्या, छोटेलाल,रामकुमार,सनोज यादव, धर्मेश वर्मा,अजय, मनीषा ने बताया कि जलस्तर बढ़ा है लेकिन अभी घर तक पानी नहीं आया है। लेकिन हमारे फसलों में पानी भर गया है जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है हमारे लिए बाढ़ के पानी का जलस्तर बढ़ना एवं घटना पुन: बढ़ना किसी मुसीबत से कम नहीं है।
.jpeg)