देवल संवाददाता, मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एफएलसी कार्य में लगे टेक्नीशियनों एवं इंजीनियरों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। साथ ही,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एफएलसी कार्य के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए,ताकि संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष,पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
अक्टूबर 13, 2026
0
Tags
