देवल संवाददाता, मऊ। आयुक्त महोदया के आदेश एवं जिलाधिकारी मऊ के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जनपद के इंडस्ट्रियल एरिया, गाजीपुर तिराहा स्थित तीन बनाना रिपेनिंग चैंबरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आजाद फ्रूट कंपनी,एसके इंटरप्राइजेज तथा इंडिया फ्रूट कंपनी के बनाना रिपेनिंग चैंबरों की जांच की गई। तीनों प्रतिष्ठानों के खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा निरीक्षण के दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति प्रस्तुत की गई। मौके पर किसी भी बनाना रिपेनिंग चैंबर में कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग होते हुए नहीं पाया गया। हालांकि,निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के दृष्टिगत संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी की जा रही है।उक्त कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य-2 के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, अजीत कुमार त्रिपाठी,ओम प्रकाश यादव एवं रीता उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।
