देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र।आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का जन्मदिन केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर मनाया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम निहोर यादव ने कहा कि आज हम लोगों के गार्जियन समाजवादी पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी एक ऐसे नेता हैं जो हर समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल जी पाल ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जो हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं जिससे संगठन में मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मन्नू पांडे ने कहा कि आज हम लोग के गार्जियन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का जन्मदिन है इसलिए हम लोगों को यह संकल्प लेना होगा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल अनिल प्रधान जयूतेश गौतम अजीत कनौजिया सरदार पारब्रह्म सिंह दयाराम मौर्य बचोले प्रसाद पटेल पीयूष यादव डॉक्टर इमरान अहमद आशु पाठक रामनाथ डॉक्टर केदार सिंह पटेल सुशील चौबे राजू सोनी सुहेल शाह परवेज अहमद दिनेश सरोज राम सिंगर राहुल मोर नंदलाल मोर दिलशाद अहमद सुशील कुमार दीपक केसरी पंकज त्यागी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।