देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम नाहोर यादव ने कहा कि लोहिया जी कहा करते थे कि हिंदुस्तान और दुनिया में बुराई तब तक दूर नहीं होगी जब तक बुरे को बुरा मानने वाले लोग पैदा नहीं हो जाते । जिंदा कौम में 5 साल तक इंतजार नहीं करती । मैं चाहता हूं कि आदमी हथियारों या ताकत का उपयोग किए बिना अन्याय एवं शोषण का विरोध करें। अन्याय के सामने झुकना न्याय को बढ़ाना है ।इसलिए अन्याय का मुकाबला करना ही मनुष्य का प्रधान कर्तव्य है ।
डॉ0 राम मनोहर लोहिया के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी आज देश के प्रथम नेता बन गए हैं जो हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं और हर समाज की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं । हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा जो भी प्रत्याशी घोषित हुए हैं उनको ऐतिहासिक मत दिलाकर जीताने का काम करें ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद श्री छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि डॉक्टर लोहिया जी ने कहा था कि मैं चाहता हूं कि सार्वजनिक प्रयोग बंद हो लोक भाषा के बिना लोकराज और संभव है । उन्हें विशेष रूप से और सहारा देकर उठाना होगा किसी भी तरह हिंदुस्तान में एकता बनाकर चलना होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल अनिल प्रधान मन्नू पांडे सरदार पारब्रह्म सिंह दयाराम मौर्य पंकज त्यागी विनीत सरोज ज्यूतेष गौतम गुलाम यासीन मोहम्मद कलाम बचोले प्रसाद पटेल पियूष इमरान आशु पाठक अजीत कनौजिया राजनाथ डॉक्टर केडी सिंह पटेल सूर्यपति राज सोनी सुहेल शाह पंडित मिश्रा परवेज राम सिंगर राहुल मौर्य नंदलाल मोर्य दिलशाद अहमद सुशील कुमार दीपक केसरी पंकज त्यागी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया ।