जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पंखुड़ी मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पांच छात्र करेंगे प्रदेश स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबेडकर नगर में स्थित डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन हाल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत *मेरे सपनों का भारत चित्रकला* प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।
जिसमें प्रत्येक विकासखंड में पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में, प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों, इस प्रकार कुल 30 छात्रों/प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।
प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* पंखुड़ी मौर्य कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय समिति जहांगीरगंज, *द्वितीय स्थान* हर्ष कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अलऊपुर जहांगीरगंज, *तृतीय स्थान* इशिका कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नगपुर जलालपुर, *चतुर्थ स्थान* शिवम कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय किछौछा बसखारी, *पंचम स्थान* सतीश उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाखा भियांव द्वारा प्राप्त किया गया। उत्कृष्ट स्थान पाने वाले उक्त छात्रों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त पांच छात्रों द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।
