दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को को पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मछार पर कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया था।
जिसके बाद सवाल ये आया क्या विमान में कुल्हाड़ी लेकर सफर करने की अनुमति है? अगर नहीं तो कॉकपिट में कुल्हाड़ी कब और क्यों रखी गई थी? साथ ही ये भी जान लें हैं कि ऐसी क्या चीजें हैं जिन्हें विमान में लेकर जाने की अनुमति किसी को भी नहीं है।
आपातकालीन स्थिति के लिए रखी गई थी कुल्हाड़ी
अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) और अमेरिकी एफएए के कड़े नियमों के तहत 19 से अधिक सीटों वाले सभी व्यावसायिक विमानों के कॉकपिट में कम से कम एक इंसुलेटेड क्रैश एक्स रखना अनिवार्य होता है।
पहले ये कुल्हाड़ियां मुख्य केबिन में रखी जाती थीं लेकिन 25 साल पहले अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमलों के बाद इन्हें कॉकपिट में शिफ्ट कर दिया गया। अब यह हथियार कॉकपिट में पायलटों की पहुंच के आस-पास ही रखा जाता है।
हालांकि, यह टूल किसी पर हमला करने के लिए नहीं, बल्कि आपातकालीन स्थिति में कॉकपिट का दरवाजा जाम होने या आग लगने पर पैनल तोड़कर बाहर निकलने का रास्ता बनाने के लिए रखा जाता है।
फ्लाईदुबई घटना की जांच जारी
फ्लाईदुबई की घटना ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए, फिलहाल इस पूरी घटना की जांच चल रही है कि क्या ये एक आतंकी हमले की साजिश थी या नहीं। इजराइल की ओर से इस घटना की जांच पर लगातर नजर बनी हुई है।
लेकिन आप फ्लाइट में सफर करने से पहले एक बार जरूर चेक कर ले कि क्या सामान विमान में ले जाना बैन है और किस सामान की अनुमति दी गई है।
