कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । भीटी थाना क्षेत्र के घरवासपुर तिराहे पर रविवार देर रात दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जागरण के दौरान विवाद के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को तोड़कर नीचे गिरा दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार रात पंडाल में जागरण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी गांव से कई लोग मौके पर पहुंचे और पंडाल में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ मारपीट की गई, जिसमें कई लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष भीटी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घरवासपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; तीन लोग थाने लाए गए
अक्टूबर 19, 2026
0
Tags
