कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के पश्चात उर्दू बाजार स्थित घाट तथा अन्य निर्धारित स्थलों पर फैली गंदगी की सफाई के लिए रविवार को नगरपालिका जलालपुर द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
इस अभियान में सफाईकर्मियों की टीम के साथ-साथ भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद तथा वरिष्ठ लिपिक राम प्रकाश पांडे ने जनसहभागिता के माध्यम से श्रमदान किया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वयं श्रमदान करने से आम नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। अभियान के दौरान नगरपालिका कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
