देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर लालगंज पुलिस चौकी परिसर में गुरुवार को सायं पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाल देवगांव सुनील कुमार सिंह ने की। बैठक में नगर क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों, सभासदों व संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। कोतवाल ने सभी से अपील की कि मूर्ति विसर्जन निर्धारित रूट और समय से करें, डीजे की ध्वनि मानक के अनुसार रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी नया कार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में त्योहार के दौरान साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। विजली का पोल बांस का रहे न कि लोहे का क्यो कि लोहे के खंम्भे में विजली मारने का डर रहता है। अश्लील गाने नही बजना चाहिए। मूर्ति पण्डाल के लोग अग्निशमन का विशेष ध्यान रखे। इस अवसर पर विजली विभाग जेई विजय सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष लालगंज रामजनम सेठ, शिवशागर बरनवाल, संजय जयसवाल, सहादूर सोनकर उर्फ़ आर्यन, धर्मराज सिंह, रजनीश जयसवाल, गणेश जायसवाल, मनोज साहू, विवेक सोनकर, भरत सोनकर, सुभम गिरी, चन्द्रमणी यादव, शिवकुमार गुप्ता, हर्ष सोनकर, सोनू सोनकर, राजन, आशीष सोनकर, अनिल यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
