देवल, ब्यूरो चीफ,म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड के पतेरी टोला स्थित ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड के आवास पर गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने कुल 75 लोगों के आंखों की जांच की। जांच के दौरान 25 लोगों को आंख का ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। बाद उन्हें चित्रकूट भेजा गया।
शिविर में डॉ. हेमराज और उनकी टीम ने लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना था। निःशुल्क जांच शिविर से स्थानीय लोगों को लाभ मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। शिविर में लोगों को आंखों की देखभाल तथा समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक भी किया गया।
