देवल संवाददाता, मऊ।एआरटीओ कार्यालय मऊ में भ्रष्टाचार होने के कारण राजस्व की भारी क्षति हो रही है इस विभाग के अधिकारी जिले में लगभग डेढ़ सौ बसों और 500 ट्रके प्रतिदिन आती जाती हैं लेकिन बिना एंट्री फीस दिए जिले में प्रवेश नहीं कर सकतीं हैं जिसका एंट्री फीस जमा है वे वाहन जिले में प्रवेश कर सकती हैं ऐसा धड़ल्ले से परिवहन विभाग की कार्यालय में गोरख धंधा चल रहा है। क्योंकि यह महीना परिवहन विभाग के अधिकारी को देते हैं जिले में जो परिवहन विभाग को पैसा नहीं देता है अगर कागज की समस्त औपचारिकताएं पूरी है तो उनको परेशान करके चलान करके धन की वसूली करना चाहते हैं इससे वाहन स्वामी बहुत ही परेशान है ।यह सर्वविदित है कि जिले के परिवहन विभाग के कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस,गाड़ी का रजिस्ट्रेशन,परमिट आदि का शुल्क निर्धारित दर से दो गुना लिया जाता है। पत्रक /ज्ञापन जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह,राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश राय तथा राष्ट्रीयलोकदल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि ने दिया
