देवल संवाददाता, मऊ। परियोजना निदेशक/जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (माय भारत) की जिला सलाहकार समिति की बैठक जिला विकास अधिकारी कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 एवं विकसित भारत युवा संसद के आयोजन,युवाओं की सहभागिता और नेतृत्व विकास पर चर्चा की गई।जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने युवाओं के लिए यूथ कॉम्प्लेक्स स्थापित करने का सुझाव दिया,जहाँ मार्गदर्शन, करियर परामर्श,सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों की सुविधा मिल सके।बैठक में 15 से 28 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता तथा समूहगान, समूह नृत्य एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं के आयोजन की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को विधानसभा और भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर मिलेगा।अधिकारियों ने कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार और विभागीय समन्वय पर बल दिया। बैठक में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा,जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
