कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बृहस्पतिवार को लगभग सायं काल, 5 बजे अकबरपुर मार्ग स्थित जलालपुर से लगभग तीन किलोमीटर दूर, नवानगर पहुंचते ही शिक्षिका कादंबरी मिश्रा उस समय गंभीर अवस्था में घायल हो गई, जब वह अपने एडवोकेट पति सत्य प्रकाश मिश्रा (एडवोकेट) के साथ गांव कांदीपुर जा रही थीं!
इसी बीच नवानगर पहुंचते ही गिट्टी से स्लिप खाकर बाइक अनियंत्रित हुई, जिसके परिणाम स्वरूप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा- शिक्षिका कादंबरी मिश्रा के कूल्हे से ऊपर से क्रॉस करते हुए निकल गई। जिसके कारण शिक्षिका के इलाज के दौरान मृत्यु होने का समाचार प्रकाश में आया है। परिवार के लोगों ने अकबरपुर अंबेडकर नगर स्थित प्राइवेट हड्डी अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया। लेकिन अंत में शिक्षिका की जान नहीं बचाया जा सका। एडवोकेट के पास दो पुत्री है जो लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। मृतका का दाह संस्कार दूसरे दिन महादेवा घाट टांडा में गणमान्य व्यक्तियों के बीच संपन्न कर दिया गया । इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, सहित पत्रकार अधिवक्तागण एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
