कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर के 3,54,956 पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 71 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे अंतरित की गई।
इससे जनपद के लाखों कृषक परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है। योजना के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलने के साथ ही उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
