कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दहिरपुर में शुक्रवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी का शव उसकी दुकान के अंदर पंखे से लटकता मिला। दुकान का शटर काफी देर तक नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लॉक कटवाकर शटर खुलवाया तो अंदर कारोबारी का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, दहिरपुर निवासी 35 वर्षीय रणजीत वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश वर्मा दहिरपुर रोड के सामने प्रेम ट्रेडर्स नाम से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे। बताया जाता है कि वह अक्सर शाम को घर पर खाना खाने के बाद दुकान पर ही सोने के लिए रुक जाते थे। गुरुवार रात भी वह दुकान पर ही रुके थे। शुक्रवार सुबह काफी देर तक दुकान का शटर नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे अकबरपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दुकान का शटर अंदर से बंद मिला। इसके बाद लॉक कटवाकर शटर खुलवाया गया। अंदर जाने पर रंजीत का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कारोबारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक बेटी और दो बेटे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कारोबारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकान का शटर खुला तो पंखे से लटकता मिला इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी का शव, परिवार में मचा कोहराम
अक्टूबर 30, 2026
0
Tags
