बहुजन समाज पार्टी की मुखिया को माता दुर्गा का दर्जा देने पर भड़की नमो नमो मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नवरात्रि के पहले दिन बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के प्रशंसकों ने भी मां दुर्गा के रूप में पेश किया है. रविवार को समर्थक बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पहुंचे और एक बड़ा सा पोस्टर लगाया. जिसमें मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शाया गया था. समर्थकों का कहना है कि उनमें मां दुर्गा जैसा सब कुछ विद्यमान है.
नवरात्रि के पहले दिन बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर बनाने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज के कुछ लोग बसपा मुखिया के आवास पर पहुंचे. गेट के सामने मां दुर्गा के अवतार में मायावती का पोस्टर रखकर पूजा अर्चना करने की कोशिश की. बसपा समर्थक आशुतोष पाठक ने मायावती को मां दुर्गा का अवतार मानते हुए गेट के सामने मां दुर्गा के अवतार वाले मायावती के पोस्टर को दंडवत प्रणाम किया.
इस पोस्टर में मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शाते हुए हाथ में संविधान की किताब, मीडिया, शिक्षा, जनहित, न्याय, स्वास्थ्य, किसान और उद्योग थामे हुए दिखाया गया. दहाड़ते हुए शेर की तस्वीर भी साथ में लगाई गई है. आशुतोष पाठक ने बाकायदा मायावती के पोस्टर की पूजा अर्चना करने का प्रयास किया. हाथों में माला लेकर तस्वीर पर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया.
इधर कुछ संगठन के पदाधिकारियो को यह रवैया नागवार लगा। आशुतोष पाठक के द्वारा किए गए कृत्य को लेकर नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा खुलकर सामने आई उन्होंने कहा कि कलयुग में माता दुर्गा हिंदू देवी देवताओं की बहुत ही पवित्र माता है इनका किसी अन्य महिला से तुलना करना ल ठीक नहीं है। माना कि आशुतोष पाठक मायावती जी के उपासक हैं। इस तरह से देखा जाए तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी किसी देव पुरुष से कम नहीं है। जिनके शासन काल में कहीं पर भी दंगे नहीं हो रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित हैं,किसान खुशहाल है।
मीना मिश्रा ने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज कभी लाभ के हेतु किसी का सपोर्ट नहीं करता है जो सही ढंग से शासन चलाता है ब्राह्मण समाज उसी का सपोर्ट करता है, रही बात सरकार की तो कोई भी सरकार आए उस सरकार से प्रत्येक वर्ग खुशहाल रहे यह संभव नहीं है।
