कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले के जहागीरगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेगीपुर में स्थित काली माता मंदिर के आसपास उगी झाड़ियां लोगों को पूजा करने में उठानी पड़ रही है कठिनाइयों का सामना।
जहांगीरगंज विकासखंड में अधिकारियों की उदासीनता की वजह से सफाई कर्मचारियों की मनमानी का आलम यह है कि ग्राम पंचायत ठेगीपुर में स्थित काली माता के मंदिर के आसपास झाड़ झंकार उग गया है। यह देखने से ही पता चलता है कि इसकी साफ सफाई कभी नहीं होती है जबकि शासन स्तर से सख्त निर्देश है कि गांवो में स्थित स्कूल, मंदिर और सार्वजनिक स्थानो की सफाई प्रतिदिन की जानी चाहिए। नवरात्रि के पावन अवसर पर काली माता के मंदिर पर ग्रामीणों को पूजा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्य के लिए प्रत्येक गांवो में तैनात सफाई कर्मचारियों को सरकार के द्वारा कई हजार रुपए की मासिक वेतन दिया जाता है।
इस विषय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार राय से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी हमारी बात सुनते ही नहीं है। इसकी शिकायत कई बार एडियो पंचायत और खंड विकास अधिकारी से किया गया लेकिन वह भी हमारी बात को अनसुना कर देते हैं।
