देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र।आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को महान समाजवादी नेता संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी एवं महाराजा अग्रसेन जी की जयंती मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष श्री राम निहोर यादव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी एक ऐसे महान क्रांतिकारी नेता थे जिन्होंने हमेशा हर वर्ग के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया एवं महाराजा अग्रसेन जी एक ऐसे महाराज थे जो हर समाज को न्याय दिलाने का काम किया ।
श्री यादव ने कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को जान जनता पहुंचने का काम करें और आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर मुख्यमंत्री बनाने का काम करें जिससे हर समाज का विकास हो सके।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी चौधरी यशवंत सिंह पटेल सरदार पारब्रह्म सिंह राम भरोसे सिंह पटेल अनिल प्रधान कृष्णा पंडित कृष्ण प्रदीप सुरेश यादव त्रिपुरारी गौड़ राजेश प्रमोद राहुल रमेश इलियास रोहित विश्वकर्मा उमेश पाल गोविंद शिव शंकर खरवार सरदार पारब्रह्म सिंह लालू भारतीजगत पटेल डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल राजमणि के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।