कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिलेभर में देवी आराधना की धूम रही। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, घरों में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय पूजा-अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय अकबरपुर के जोलाहिया, कांशीराम आवास, शेखपुरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सुबह स्नान के बाद भक्त पूजा की थाली लेकर मंदिरों में पहुंचे और मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज और मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। नवरात्र के पहले दिन कई श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक व्रत रखने का संकल्प लिया। घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया गया। इस अवसर पर नितेश पांडे, अंकेश शर्मा और बृजेश शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और मंगल की कामना की। नवरात्र को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नौ दिवसीय पर्व की शुरुआत हुई। पूरे दिन देवी भक्ति का माहौल बना रहा।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
अक्टूबर 11, 2026
0
Tags
