कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।वरिष्ठ समाजसेवी श्री धर्मवीर सिंह बग्गा जी को राज्यसभा चुनाव में नामित कर राज्यसभा भेजने की मांग को लेकर बुधवार को समाजसेवी बरकत अली ने जनपद के तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों के जिला नेतृत्व के माध्यम से उनके प्रदेश अध्यक्षों को ज्ञापन सौंपा।
*समाजवादी पार्टी:* सपा कार्यालय प्रभारी घनश्याम गौतम जी के माध्यम से सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव जी द्वारा सपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
*भारतीय जनता पार्टी:* भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर गौतम जी के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी जी को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
*कांग्रेस पार्टी:* कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू जी के माध्यम से जिला अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि श्री धर्मवीर सिंह बग्गा जी, जनपद अंबेडकरनगर के स्थाई निवासी हैं और पिछले लगभग 25 वर्षों से निरंतर समाज सेवा में समर्पित हैं।
उनके सेवा कार्यों में *1000 कन्यादान के बाद अब 5000 बेटियों के कन्यादान सहयोग सेवा, कोरोना महामारी में 5 लाख लीटर सैनिटाइजर, 1 लाख सीसी हैंड सैनिटाइजर व 50 हजार मास्क की सेवा, पिछले 16 वर्षों से जरूरतमंदों के लिए सुबह-शाम निःशुल्क लंगर सेवा तथा 16 साल में 7000 से अधिक लावारिस व कोरोना काल की लाशों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार* शामिल है।
ज्ञापन देने वालों ने कहा कि सर्व समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले ऐसे व्यक्तित्व को राज्यसभा में अवसर मिलना चाहिए, ताकि उनकी समाजसेवा को और बड़ा मंच मिल सके।
इस अवसर पर समाजसेवी बरकत अली, अतुल वर्मा दीप चौधरी विनय कुमार सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।
