देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक युवक को 9.15 ग्राम अवैध हेरोइन और 1,700 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.83 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। अपराध निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने गोरारी पोखरा के पास पश्चिमी भीटा से संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश सिंह मौर्या (25) पुत्र गोपाल सिंह मौर्या, निवासी ग्राम कम्हारी, वार्ड नंबर 24, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.15 ग्राम हेरोइन तथा 1,700 रुपये नकद बरामद किए गए।
मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 823/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत बारी, हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय तथा कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।
