देवल संवाददाता, अहरौला आजमगढ़।साठ साल से बस्ती भुजबल बाजार में दशमी के बाद क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला लगता है दूर दूर से दुकान आकर लग जाती है जिससे मेले की लोकप्रियता अपने आप बढ़ जाती है पुलिस प्रशासन से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों का भी जमावड़ा देखा जा सकता है मेलेअनेक प्रकार के खिलौने के अलावा भारी संख्या में सौन्दर्य प्रसाधन के सामान की बिक्री देखने को मिलती हैं वहीं खाने पीने से लेकर मिठाई की भी बिक्री जोरों पर देखी जा सकती है मेले में तरह-तरह के गुब्बारे खिलौने और मिट्टी की मूर्ति केले जिलेबी ब्रेड पकोड़ा चोला बांसुरी आदिग्रामीणों ने खरीद कर अपने बच्चों का खुशी से समान लेकर वहीं पर महिलाएं जलेबी और स्थानीय लोग भी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रख कर अपनी जिम्मेदारी संभाले रहते हैं लगभग दो किलोमीटर की एरिया में फैला मेला आकर्षण मुख्य रूप से राम रावण का युद्ध देखते बनता है अंत में राम के जयघोष के बाद जनता जनार्दन धीरे धीरे अपने अपने घर की तरफ प्रस्थान करते हैं।
बस्ती भुजबल बाजार में दशमी मेले का भव्य आयोजन शुरू, 60 साल पुरानी परंपरा को देखने उमड़ा जनसैलाब
अक्टूबर 22, 2026
0
Tags
