देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 13.10.2026 को समय करीब 01:55 बजे थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत चौकी कस्बा प्रीतनगर के सामने से एक वाहन में सवार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चार प्लास्टिक की बोरियों में कुल 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त प्रकरण में मु0अ0सं0-396/2026, धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
सतेन्द्र यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव, निवासी ग्राम बहेरवां, थाना कटया, जिला गोपालगंज, बिहार, उम्र लगभग 39 वर्ष।
अनूप उपाध्याय पुत्र कृष्णकांत उपाध्याय, निवासी ग्राम हरेरवां, थाना कटया, जिला गोपालगंज, बिहार, उम्र लगभग 25 वर्ष।
राजन यादव पुत्र हरेन्द्र यादव, निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना कटया, जिला गोपालगंज, बिहार।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में भारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन,एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डाला, विरेन्द्र कुमार सरोज, रिजवान साह, अजय यादव, मंटू , थाना चोपन। कांस्टेबल राजनारायण यादव, चौकी डाला। हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, एसओजी टीम। हेड कांस्टेबल राजेश यादव कांस्टेबल रितेश पटेल, एसओजी टीम शामिल रही।
