देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिलाओं और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 44 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में एएसपी मेविस टॉक और सीओ नगर रणधीर मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
