देवल संवाददाता, मधुबन। नगर पंचायत क्षेत्र के गांधी मैदान में शुक्रवार को पूर्व प्रमुख अखिलेश पांडेय सहित गंगाराम व रामबचन के 21वी पूण्यतिथि और भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच और दवा का वितरण किया गया तथा 12 महिलाओं को वस्त्र का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के मंत्री सहजानंद राय ने कहा कि 2005 में इन विभूतियों की जिस प्रकार नृशंस हत्या की गई,यह मै दावे के साथ कह सकता हूं कि उस समय अगर भाजपा की सरकार रही होती तो हम इन विभूतियों की पूण्यतिथि नहीं मना रहे होते। उन्होंने केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उज्जवला योजना,किसान सम्मान निधि, कोरोना वैक्सिन,मुफ्त राशन आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि 2027 में वेश बदलकर सपा के लोग कालनेमी के रुप में आपके सामने आएंगे और वोट लेकर प्रदेश में भय, लूट,भ्रष्टाचार का वातावरण कायम करेंगे। ऐसे कालनेमी से सावधान रहने की जरुरत है। और एक बार फिर से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाकर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित करना है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दूबे ने भाजपा सरकार की सराहना करते हुए विपक्षियों को आड़े हाथों लिया।
प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह भाजपा सरकार के विकास की चर्चा किया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय ने लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मधुबन शंकर मद्देशिया,राहुल दीक्षित,रामलाल राजभर प्रधान,हरि राजभर प्रधान, दिनेश चन्द,शुभम तिवारी, डॉ नासिर,सुभाष गौतम, संचालन अमित गुप्ता आदि रहे
