कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिड़हर घाट पर रविवार को सरयू नदी में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। किशोर की पहचान घंसूरपुर गांव निवासी परवीन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई। उधर, बेटे के लापता होने की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, घंसूरपुर गांव निवासी परवीन रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ बिड़हर घाट पर सरयू नदी में स्नान करने पहुंचा था। नहाते समय वह अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, किशोर पानी में ओझल हो गया। उसके साथियों और घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। किशोर के नदी में डूबने की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग परवीन के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। हादसे के बाद घंसूरपुर गांव में भी चिंता का माहौल है। सूचना मिलने पर जहांगीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली। काफी देर की तलाश के उपरांत शव को बरामद कर लिया गया।जहांगीरगंज थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि किशोर की तलाश कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बिड़हर घाट पर सरयू में डूबा 15 वर्षीय किशोर, तलाश जारी; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अक्टूबर 18, 2026
0
Tags
