देवल संवाददाता, मऊ। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश आईटी प्रमुख बनाए जाने पर कायम मेहदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा के पदाधिकारी उनके मऊ स्थित क्यारी टोला आवास पहुंचे। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता मोहम्मद अंसारी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने कायम मेहदी एवं उनके परिवारजनों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अधिवक्ता मोहम्मद अंसारी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंच रहा है। सरकार सबका ध्यान रखते हुए बिना किसी भेदभाव के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। पार्टी सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत पर काम कर रही है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। विकास और जनकल्याण के कार्यों में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास जारी है।कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
