देवल संवाददाता, मऊ। जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने अवगत कराया है की वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने पीएफएमएस से रिजेक्ट होने एवं कतिपय अन्य कारणों से अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक वर्ग से वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान हेतु पोर्टल खोले जाने हेतु समय सारिणी निर्गत की गई है।उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की तिथि 1 सितंबर से 7 सितंबर2026 तक, विश्वविद्यालय/एफिलिटिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट अद्यतन करने की तिथि 3 सितंबर से 10 सितंबर, 2026 तक,त्रुटिपूर्ण आवेदन को शिक्षण संस्थान के स्तर से सही करने की तिथि 16 सितंबर से 18 सितंबर, 2026 तक, शिक्षण संस्था द्वारा सत्यापित एवं पात्र डाटा अग्रसारित करने की तिथि 17 सितंबर से 19 सितंबर तक निर्धारित की गई है। उन्होंने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्राचार्य से अनुरोध किया है की उक्त समय सारणी के अनुसार समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही पूर्ण कर ले,जिससे कोई भी पात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित न रहे।
छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान हेतु पोर्टल खोले जाने हेतु समय सारिणी निर्धारित
सितंबर 02, 2026
0
Tags
