देवल संवाददाता, मऊ। जिल पूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हित में उनके लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की वृद्धि किए जाने पर जनपद के उचित दर विक्रेताओं द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा० खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस क्रम में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्यपाल,उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह (गुड्डु) सहित विभिन्न विकासखण्डों एवं नगर क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं द्वारा आज दिनांक 02.09.2026 को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री जी एवं मा० खाद्य एवं रसद मंत्री जी को संबोधित धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में उचित दर विक्रेताओं ने कहा कि शासन द्वारा लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने का निर्णय उचित दर विक्रेताओं के आर्थिक हितों की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। इससे प्रदेश के हजारों उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी तथा वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अपने दायित्वों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। संघ द्वारा कहा गया कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब,जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लंबे समय से उचित दर विक्रेताओं द्वारा लाभांश में वृद्धि की मांग की जा रही थी। शासन द्वारा उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए ₹35 प्रति कुंतल की वृद्धि किए जाने से उचित दर विक्रेताओं में खुशी एवं संतोष का माहौल है। ज्ञापन में इस संवेदनशील एवं जनहितकारी निर्णय के लिए मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही मा० खाद्य एवं रसद मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि उनके द्वारा उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं एवं हितों को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा गया।इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल,उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह (गुड्डु) सहित अरविन्द सिंह, शैलेष राजभर,मीरा देवी,फतेहबहादुर सिंह,अशोक कुमार सिंह, अतिकुर्रहमान,मुसाफिर यादव,देवेन्द्र कुमार,सुभाष चन्द्र पटेल एवं विभिन्न विकासखण्डों/नगर क्षेत्र के अन्य उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे।
उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की वृद्धि पर कोटेदार संघ ने जताया आभार
सितंबर 02, 2026
0
Tags
