कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।“सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत रविवार को गौशाला जमौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा संयोजन विकास निषाद ने किया। इस दौरान गौ सेवा करते हुए गौवंश को गुड़ और केला खिलाया गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि सेवा ही सच्चा योगदान है। गौ सेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की रक्षा का माध्यम है। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि गौ सेवा से जुड़ना हमारी परंपरा और जिम्मेदारी दोनों है। इस तरह के आयोजन समाज में सेवा भाव जगाने का काम करते हैं। संगठन लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहा है।
नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि गौशाला में सेवा करना सौभाग्य की बात है। यह अभियान संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से मानवता और करुणा का संदेश जाता है। इस अवसर पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य, दुर्गेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, विक्की गौतम, बब्लू त्रिपाठी, गोपाल सोनकर, राधेश्याम शुक्ला, विकास सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, आकाश अग्रहरि, दुर्गेश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
