देवल संवाददाता, अहरौला। क्षेत्र के लेदौरा गांव स्थित मौनी बाबा कुटिया पर रविवार को सुभासपा की ओर से सामाजिक समरसता परिक्षेत्र अहरौला के जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। संचालन ओमप्रकाश पाल ने किया। मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर रहे। सम्मेलन में 112 बूथ, 95 गांव, 5 जोन और 13 सेक्टर के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गांव, गरीब और किसान की बात करती है। गरीबों के स्वास्थ्य, जीवन स्तर में सुधार और शिक्षा से जोड़ने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है। अरुण राजभर ने कहा कि आरक्षण जातिगत खत्म कर आर्थिक आधार पर लागू होना चाहिए। सपा के स्थानीय विधायक सवाल उठाया क्योंकि निधि में आने वाला विकास का पैसा कहां जा रहा है उनको इसका जवाब देना सम्मेलन में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब चुनाव आ जाता है तो दूसरी पार्टियों के लोग आपका वोट लेने के लिए शराब और मुर्गा देकर आपको प्रॉब्लम होगी करते हैं कहां की अगर गुजरात और बिहार में शराब बंदी हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में सरकार बंदी क्यों नहीं हो सकती आज उत्तर प्रदेश का एक बड़ा टपका शराब सेवन का शिकार है साथ ही सिकंदरपुर-नदियांव और कप्तानगंज-गोपालपुर मार्ग के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से गांवों की छोटी गलियों को नाली, सीसी और सड़क से जोड़ने का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में देंगे कराए जाते थे बाहुबलियों और माफियाओं द्वारा जमीनों पर कब्जा किए जाते थे और पूर्व की सरकारी उनका संरक्षण करती थी। अब गरीबों के काम हो रहे हैं और प्रदेश में बुलडोजर बाबा की चर्चा है!अरुण राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। सुभासपा महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए लगातार काम कर रही है। अतरौलिया के विकास को लेकर पार्टी की लड़ाई जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जाति और धर्म देखकर विकास कराया जाता है। कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया कहा कि आने वाले समय में अतरौलिया में परिवर्तन की आंधी चलेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जनता को धोखा दिया है, उनकी विदाई तय है। अतरौलिया में विकास के नाम पर पुराने कार्यों पर ही दोबारा फीता काटने का आरोप लगाया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, राजेश राजभर सोनू सिंहअमरमणि कश्यप,अब्दुल मजीद, अभिमन्यु राजभर, सुरेंद्र सिंह, सोनू सिंह, सुरेंद्र यादव लंबू,कविता राजभर, जोगेंद्र निषाद, विंध्याचल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।फोटो मेल पर।।