देवल संवाददाता, मऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता एवं जनभागीदारी को समर्पित गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सफाई मित्र द्वारा माननीय नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा जी का ‘स्वच्छता ही सेवा’ का आधिकारिक बैज एवं कैप पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर माननीय मंत्री तथा नगर पालिका प्रशासन ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छता के इस जन-आंदोलन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। नागरिकों से अपने नगर को स्वच्छ,सुंदर एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल शासन एवं सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों के सहयोग, सहभागिता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक व्यवहार से ही स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
“स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत—विकसित भारत!”
