देवल संवाददाता, मऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज दूसरे दिन जनपद के विभिन्न उच्च प्राथमिक, कंपोजिट,माध्यमिक विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मकता,ज्ञान एवं अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर चित्रकला, पेंटिंग,पोस्टर,रंगोली,क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसी क्रम में बापू इंटर कॉलेज,कोपागंज,मऊ में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने भाषण के माध्यम से भारत के विकास,प्रगति,समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य से जुड़े अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए उनकी कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों एवं कलात्मक माध्यमों से अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राम सुंदर पाण्डेय सर्वोदय इंटर कॉलेज, गजियापुर,मऊ में विद्यार्थियों के ज्ञान,तार्किक क्षमता एवं सामान्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए तथा अपनी ज्ञान क्षमता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, फैजुल्लापुर,कोपागंज में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक सोच को रंगों और पोस्टर के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। बापू इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के क्रम में जनपद के अन्य विभिन्न विद्यालयों में भी चित्रकला, पेंटिंग,पोस्टर,भाषण,क्विज एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता,कल्पनाशीलता, ज्ञान,आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के साथ ही समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने विचारों को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है।
बापू इंटर कॉलेज कोपागंज में ‘मेरे सपनों का भारत’विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं पेंटिंग-रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
सितंबर 18, 2026
0
Tags
