देवल, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र । समाजवादी पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बैरिस्टर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया एक महान समाज सुधारक विधि वेंता और सामाजिक न्याय के प्रबल पुरोधा थे, जिन्हें लोक अदालत का जनक भी माना जाता था । वह पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी थे । वह हमेशा गरीबों मजदूरों की लड़ाई लड़ने का काम किया और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का काम किया ।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने आज देश के एक ऐसे नेता हैं जो हर समाज को लेकर चलने का काम कर रहे हैं और उनके हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं । आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की देन है कि सारी पार्टी हर समाज को जोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार हर समाज के गरीबों का शोषण कर रही है । भाजपा सरकार को केवल पूंजी पतियों को आगे बढ़ाने की सोच है। उसे गरीब किसान नौजवान आदिवासी व्यापारी से कोई लेना देना नहीं है । इस भाजपा सरकार में प्रशासन भी अंकुश हो गया है । वह केवल भाजपा सरकार का एजेंट बनकर कार्य कर रहा है उसे गरीबों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है ।इसलिए हम सभी समाजवादियों एवं आम जनता को यह संकल्प लेना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को बुखार फेंकना है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवान किसान गरीब मजदूर जन विरोधी सरकार है । इसे 2027 में हटाना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर । श्री अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है । ताकि प्रदेश के नौजवानों किसानों गरीबों और हर पिछड़े वर्ग का भला हो सके।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिला महासचिव हिदायत उल्ला खान अनिल प्रधान वीरेंद्र चौरसिया केशव चौरसिया दीपक कुमार केसरी प्रदीप यादव अभय यादव विनोद यादव रामपति भारती लल्लू भारती कन्हैयालाल विश्वकर्मा मनोज प्रजापति के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
