देवल संवाददाता, मऊ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा ग्राम सभा बसारथपुर,विकास खंड बड़रांव तथा दुलेश्वरी कॉन्वेंट स्कूल में महिला एवं बाल सुरक्षा, अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं,किशोरियों एवं छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार,बाल विवाह की रोकथाम,घरेलू हिंसा से संरक्षण, लैंगिक समानता तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 1098, 1076, 181, 1090, 1930 एवं 112 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा बाल विवाह की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच,बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा,नशे से बचाव तथा स
