कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।बहुजन समाज सेवा संगठन(बी०एस०-3)की महत्वपूर्ण बैठक राहुलनगर कॉलोनी अकबरपुर स्थित विधायक त्रिभुवन दत्त जी के आवास पर सम्पन्न हुई। आगामी 20सितम्बर 2026 को मयूर रिसॉर्ट शहजादपुर अम्बेडकरनगर में होने वाले बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के तैयारी के संदर्भ में समीक्षा हुई।समीक्षा बैठक में बी०एस०3 के संरक्षक/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त जी भी मौजूद रहें।मालूम हो कि बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के यूपी बोर्ड 2026 में उत्तीर्ण अनुसूचित जाति,पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10सितम्बर 2026 है।प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई।प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू महाविद्यालय दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ०रतन लाल जी एवं लखनऊ के के०एम०सी०भाषा विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष डॉ०पूनम चौधरी जी एवं अन्य विद्वान वक्ताओं द्वारा छात्र/छात्राओ को संबोधित किया जायेगा।कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी जिम्मेदार साथियों द्वारा तन,मन,धन से सहयोग किया जा रहा है। जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।इस अवसर पर मुख्य रूप से बी०एस०3 के संयोजक/वरिष्ठ समाज सेवी मोहितराम,सह संयोजक लाल बहादुर प्रभाकर,संतोष कुमार,अरविंद कुमार,अविनाश चौधरी,राम केवल यादव,योगेंद्र आर्य,संतराज सक्सेना,सत्येंद्र आर्य,अनिल यादव,कैलाश सिद्धार्थ,रवींद्र कुमार,राकेश कुमार,संतोष कुमार,राममूरत गौतम तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद दत्त,अजय गौतम एडवोकेट,संजय गौतम,धर्मराज गौतम,बांकेलाल गौतम,अन्नू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के तैयारी के संदर्भ में हुई समीक्षा बैठक
सितंबर 06, 2026
0
Tags
