कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल शिक्षक कॉलोनी दोस्तपुर रोड शहजादपुर में जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से किया गया । इस शानदार आयोजन का मुख्य श्रेय स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल को जाता है, जिसने विद्यार्थियों को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता से जुड़ने और ताइक्वांडो जैसे खेल को करीब से देखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस चैंपियनशिप ने बच्चों के भीतर ताइक्वांडो के प्रति जिज्ञासा और रुचि पैदा करने का काम किया। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगिता देखने का अवसर ही नहीं मिलता, बल्कि खेलों के प्रति उनका आकर्षण बढ़ता है और भविष्य में वे स्वयं भी खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। ताइक्वांडो जैसे खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य नारायण त्रिपाठी रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और रेफरी को पदक वितरित कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सैंटल बैंक के प्रबंधक श्री दीपक देव भी उपस्थित रहे, उन्होंने भी प्रतिभागियो को पदक वितरित किए ।
विद्यालय के प्रबन्ध समिति की सचिव श्रीमती रेनू त्रिपाठी ने समस्त विजेताओं को शुभाशीष प्रदान किया ।
विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सोनालिका तथा स्कूल एडमिन सेहर ने भी खिलाड़ियों को पदक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने में रामजीत वर्मा, खुशबू यादव, फरहत, आंचल, मीरा उपाध्याय और ज्योति मैम का विशेष योगदान रहा।
वहीं, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से मंगेश और रजत ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय द्वारा इस प्रकार के खेल आयोजनों को मंच प्रदान करना निश्चित रूप से सराहनीय है। स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल का यह प्रयास बच्चों को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें खेल और व्यक्तित्व विकास के नए अवसरों से भी जोड़ता है। इस तरह की प्रतियोगिताएं भविष्य में नई खेल प्रतिभाओं को प्रेरित करने और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी ।
