कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के जयघोष के बीच श्रीकृष्ण जन्म के उपरांत पलटू साहेब मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में बाबा रामप्रसाद दास के नेतृत्व में विशाल भंडारे एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जहाँ भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगत मंदिर के बाहर श्री बालाजी शक्ति समिति की ओर से भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसकी कमान अध्यक्ष मनोज पांडे व उपाध्यक्ष शनि जायसवाल ने संभाली। श्रद्धालु विकास निषाद ने कहा कि माखन-मिश्री केवल भोग नहीं बल्कि कन्हैया से प्रेम का साक्षात् रिश्ता है, शंख-घंटा की ध्वनि में मानो गोकुल की गूँज सुनाई देती है। वहीं, डाकखाना कमेटी के अध्यक्ष राजा जायसवाल के नेतृत्व में पक्का घाट से एक भव्य झाँकी निकाली गई, जिसने नगर भ्रमण करते हुए डाकखाना परिसर में पहुँचकर समापन किया।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव, संदीप अग्रहरि, संजीव मिश्र, बेचन पांडे, देवेश मिश्र, सुरेश गुप्त, आनंद मिश्र, आशाराम मौर्या, आनंद जायसवाल,मोहन जायसवाल, प्रह्लाद शर्मा, निखिल जायसवाल , प्रिंस गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
