ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक कागज़ात के साथ ब्लाकों पर बीज भंडार प्रभारी से करें संपर्क
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जिला कृषि अधिकारी ने किसान भाइयों को अवगत कराया है कि रबी 2026-27 में विभिन्न योजनांतर्गत अनुदान पर वितरण हेतु जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडारों पर निःशुल्क मिनीकिट बीज तोरिया के 5 कुंतल, मिनीकिट मसूर के 8 कुंतल, मिनीकिट मटर के 50 कुंतल, मटर बीज IPFD-9-2 के 50 कुंतल व चना बीज RVG -204 प्रजाति के 240 कुंतल इसके अतिरिक्त निःशुल्क मिनीकिट राई/सरसों के 129 कुंतल तथा चना 171.52 कुंतल निःशुल्क मिनीकिट का लक्ष्य जनपद को प्राप्त है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही इनका उठान कर जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। ऐट सोर्स अनुदान के अंतर्गत कृषक भाई आनलाइन बुकिंग के माध्यम से उपरांत अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी से आवश्यक अभिलेख के साथ संपर्क कर पी.ओ.एस. मशीन पर अंगूठा लगाकर बीज/ निःशुल्क मिनीकिट बीज प्राप्त करें। जो किसान भाई पिछले वर्ष बीज अनुदान पर प्राप्त किया है उसे इस वर्ष बीज नहीं मिल पाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने कृषक भाइयों से अपील की है कि ऐसे किसान भाई जिन्होने पिछले वर्ष बीज अनुदान पर प्राप्त किया है वे इस वर्ष बीज को बुकिंग न करें।
