जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत कोष पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कोष पोर्टल पर लंबित कुल 12 प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत 01 प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि 03 प्रकरणों को अस्वीकृत किया गया। वहीं 08 प्रकरणों में एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त न होने के कारण उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा पात्र प्रकरणों के निस्तारण में नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अम्बेडकरनगर, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी अम्बेडकरनगर एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अम्बेडकरनगर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
