देवल, ब्यूरो चीफ,आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी का जनपद सोनभद्र के विधानसभा क्षेत्र 400 घोरावल के केकराही में प्रजापति जन पंचायत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं समाजवादी पार्टी जनपद भदोही के जिला महासचिव श्री हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार शक्ति के बल पर पीडीए समाज को दबाना चाहती है, लेकिन पीडीए समाज भाजपा सरकार से डरने वाली नहीं है ।
भाजपा 2024 के लोकसभा में हुई महा हार की हताशा से उबर के लिए लोकतांत्रिक की जगह लठतांत्रिक तरीका अपनाना चाहती है ।
पीडीए समाज यह ठान लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी देश के एक ऐसे महान नेता हैं जो हर समाज को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं और उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं ।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से मुरली प्रजापति रामचंद्र प्रजापति प्रधान लाल बहादुर प्रजापति डांगर प्रजापति राम विशाल प्रजापति केवली देवी प्रजापति निर्मला देवी प्रजापति शकुंतला देवी प्रजापति मदन प्रजापति रमेश प्रजापति रमेश चंद दुबे संजय यादव जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
